सहारनपुर के गंगोह में श्री भगवती मेले में चल रहे दंगल में चौथे दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। टीपू ढाकादेई खेड़ी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सन्नी कैथल को पटखनी देकर इनामी कुश्ती जीती।
दंगल में उत्तराखंड, उतर प्रदेश के अलावा हरियाणा के पहलवान भाग ले रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक हंगावली ने सावन आलमपुर, शारिक सांगाठेड़ा ने आदेश लखनौती, शोएब बुढ़नपुर ने अबूजर कोटड़ा को धूल चटाकर इनामी कुश्तियां जीती।
मलामू हरियाणा के दिलशाद गुल्टी, मुरसलीन सांगाठेड़ा, बाबर गंगोह, सन्नी कैथल, अहसान सांगाठेड़ा, राजू गुन्नौर, नीटू कम्हेड़ा, नसीम सांगाठेड़ा, कमाल बाढ़ीमाजरा, नोमान ताताहेड़ी, मुबारिक आजमगढ़, गुफरान ताताहेड़ी, वसीम सांगाठेड़ा, फुरकान धलापड़ा, सलमान हमजागढ़, सुमित हंगावली, सावेज
हाजीपुर, अहसान, छोटू रुड़की, सारिक बागपत, आजाद रुड़की, शारिक कोटड़ा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल प्रभारी सुहैल खान को खलीफा तहसीन, पहलवान तहसीन, सैयद शारिक, सिकंदर अली, वकार पहलवान, नाजिम, जावेद, वीर सिंह, अजय ऐरन, संदीप रहे। ब्यूरो