फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो साल में पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका हारिश

Fri, 20 Mar 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस जांच में जुटी है। एटीएस की जांच में सामने आया कि हारिश दो साल के अंदर पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका था। अब इन यात्राओं की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दौरे के पीछे क्या उद्देश्य था। हारिश अली का थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली में घर है। यहां उसके माता-पिता रहते हैं, जो बेटे की गिरफ्तारी के बाद से गायब है। बृहस्पतिवार को भी घर पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही, हालांकि पुलिस की गतिविधियां लगातार जारी हैं। स्थानीय पुलिस लगातार उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम हारिश के ताऊ मुस्तकीम के घर भी पहुंची और उनसे पूछताछ की। हारिश के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस भी एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। वहीं, एटीएस भी जांच कर रही है। उसकी जांच में यह सामने आया है कि बीते दो सालों में हारिश ने पांच बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा की।
अब एटीएस इन यात्राओं की जांच में जुटी है कि वह कब-कब जम्मू-कश्मीर गया। उसके वहां जाने का क्या उद्देश्य था। क्योंकि नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानकमऊ से संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह भी जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला था। उससे भी हारिश अली के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें