फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बढ़ा : रामप्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि ने मौजूदा सरकार में वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, मगर समस्याएं कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

वह रविवार को सहारनपुर में मंडलीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मी भाजपा के समर्थक और वोटर रहे हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले उनके साथ कई वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद से समस्याएं दूर होने की बजाय और बढ़ी हैं। सफाई कर्मियों को ठेके पर रखा जा रहा है, मगर वहां भी उनको पूरा मानदेय नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों के मानदेय से भारी कटौती हर माह की जा रही है। नगर निगम भी इसका बेहतर उदाहरण है।
उन्होंने सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों के स्थान पर स्थायी नियुक्तियां करने की मांग की है। यदि वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मियों की मांगे समय रहते पूरी नहीं की तो आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। इसमें उपाध्यक्ष चेतन चनयाने, मंडल महामंत्री बृजमोहन चनालिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए । इसमें बृजमोहन सूद, गोपाल घावरी, गौतम घावरी, मनमोहन सूद, सुनील घाघट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें