फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दही-हांडी प्रतियोगिता में हनुमान मंदिर युवा सेवा समिति की टीम आई प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री हनुमान मंदिर युवा सेवा समिति द्वारा नगर के गुरुद्वारा चौक में दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 16.5 फीट ऊंची हांडी को 9.8 सेकेंड में तोड़ कर हनुमान मंदिर युवा सेवा समिति की टीम प्रथम, रामकृष्ण इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय, ग्रीन फील्ड स्कूल तृतीय, कृष्ण लीला चौक चतुर्थ तथा रेडिएंट पब्लिक स्कूल की टीम पांचवें स्थान पर रही। सभी टीमों को ट्रॉफी देकर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे शिवचरण सिंघल ने आभार जताया। सचिन ठाकुर एवं गौरव कपिल प्रतियोगिता के जज रहे। संचालन अनुजवीर रुहेला ने किया। इस दौरान मनोज शर्मा, शिव कुमार राणा, बिट्टू पांचाल, विक्रांत महाराणा, अर्पण गर्ग, सार्थक बंसल, शुभ सैनी, आतिश वर्मा, अनिकेत, विशाल बंसल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें