फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा पाठ किया और होली खेली

Sat, 11 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
होली के रंग में रंगी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में होली पर्व पर मनोकामना पूर्ण 11 हनुमान चालीसा पाठ किए गए। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में भक्तों ने पाठ किए।
विज्ञापन


बालाजी महाराज के साथ फूलों की होली खेली गई। धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी को भोग अर्पित किया। अरुणा जोशी, प्रियंका गोयल, दीपक सहगल, विष्णु मिश्रा, भावना आदि ने हनुमान चालीसा पाठ बारी बारी से किए।

पूर्णाहुति के साथ अंतिम पाठ किया गया। आज बृज में होली रे रसिया..., रंगे रंगिलो फाल्गुन आया..., फूलों का त्यौहार आदि भजनों पर भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि होली का पर्व अपनी सौहार्द, प्रेमभाव का त्यौहार है।
विज्ञापन


यह त्यौहार प्राचीन सभ्यता और वैदिक काल से श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। कहा कि यह फाल्गुन मास हनुमान महाराज का प्रिय मास है। धर्मपाल, अनूप, अमित, शंभु, गोविंद, संजय, अरविंद, सुरेंद्र, अनिल, तपेश्वर, मंजू, आशा, इंदू, रेखा, मोना मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें