फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा के पाठ से की नववर्ष की शुरूआत

विज्ञापन
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में हनुमान चालीसा का पाठ कराते संस्थापक अतुल जोशी महाराज। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हनुमान चालीसा के पाठ से की नववर्ष की शुरूआत
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में नववर्ष पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रद्घालुओं ने हनुमान चालीसा के पाठ और भगवान श्री बालाजी के दर्शन कर नववर्ष की शुरूआत की। भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम में धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। सर्व प्रथम श्री बाला जी महाराज, भैरव बाबा व बाबा प्रेतराज सरकार को चांदी का चोला अर्पित किया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि वैसे तो सनातम धर्म में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन नव वर्ष का पहला दिन होता है, लेकिन सामाजिक प्रचलन के कारण पहली जनवरी को भी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। सनातम धर्म में प्रत्येक पल को प्रभु के स्मरण, उच्चारण और श्रवण के लिए पवित्र माना गया है। इसके साथ ही प्रभु से वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण से निजात दिलाए जाने की प्रार्थना की गई। इस दौरान मनीष जायसवाल, अजय सूरी, प्रमोद माहेश्वरी, पंडित खेमराज मिश्रा, शांतनु जोशी, कुशल, राम प्रताप शुक्ला, सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शुुुुभम सैनी, अक्षय कुमार, अयोध्या प्रसाद, विनोद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें