फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर हल्ला

Tue, 29 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घंटाघर चौक पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार को सर्राफा कारोबारियों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। घंटाघर पर मानव श्रंखला बनाकर जाम भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को आंदोलन के 27वें दिन पुराने शहर में सर्राफा पंचायत के बैनर तले सर्राफा बाजार, कबाड़ी बाजार, हीरागंज, लक्ष्मी मार्केट, महावीर कांप्लेक्स, रामानंदी बाजार, होली चौक कायस्थान और वर्धमान मार्केट के सर्राफा व्यापारी ने जुलूस निकाला।

जुलूस बाजार दीनानाथ, शहीदगंज, नेहरू मार्केट होते हुए श्रीराम चौक पहुंचा। यहां से जुलूस में व्यापारी नेता शीतल टंडन, विवेक मनोचा, विमल विरमानी, केएल ठक्कर, रवि जुनेजा, राजेंद्र गुप्ता, महेश नारंग आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


उधर, कोर्ट रोड से सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेेतृत्व में सर्राफा कारोबारी जुलूस के रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। दोनों ओर से पहुंचे सर्राफा व्यापारियों ने घंटाघर पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद  मानव श्रंखला बनाकर करीब पौन घंटे तक जाम लगाया।

इससे देहरादून रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, भगत सिंह मार्ग आदि पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वक्ताओं ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन के बावजूद केंद्र सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है।

क्साइज ड्यूटी वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पवन गोयल, शांति जैन, गौतम शंकर सिंघल, सचिन सिंघल, सचिन जैन, संजीव जैन, जितेंद्र बबली, विभू गोयल, विपिन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शशि कुमार, श्रवण जैन, राकेश रस्तोगी, विनोद बब्बर, राजकुमार खन्ना, राधेश्याम नारंग,  नितिन जैन, संजीव, अंकित जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, अभिनव जैन, पंकज परमार, अंकित चौहान, गुलशन निरंकारी, प्रवीण कुमार, अमित जैन, पंकज मल्होत्रा विनित वर्मा, सुनील चावला, संजीव बजाज, हंसराज वर्मा, नवनीत वर्मा, विजयमणि शर्मा, सुरेंद्र लाल, पंकज कपूर, संजीव वर्मा, बिटटू वर्मा, राकेश बजाज, बोबी चावला, रजनीश निरंकारी, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, सुभाष सचदेवा, रविन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

अंबेहटा के सर्राफ भी शामिल हुए हड़ताल में ः अंबेहटा। सर्राफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार से कस्बे के सर्राफा कारोबारियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

व्यापारियों ने संगठित होकर एक्साइज ड्यूटी को हटाने की मांग की। सोमवार को कस्बे के सभी सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

बाद में एक स्थान पर एकत्र हुए सर्राफा कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की।  इस दौरान विनित मित्तल, प्रवेश गर्ग, मोहम्मद नाजिम, वीरेद्र जैन, पराग जैन, सुरेंद्र वर्मा, अजय गुप्ता, बिजेंद्र कुमार, वीरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें