फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में आधी, टिकटों में चौथाई भी हिस्सेदारी नहीं

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
सहारनपुर में मतदाताओं में आधी आबादी को बेशक विशेष तवज्जो दी जाती रही हो, उनके वोट को महत्वपूर्ण माना जाता रहा हो, लेकिन प्रत्याशी बनाने का समय आने पर भेदभाव की नीति नहीं बदली है।
विज्ञापन


चार प्रमुख दलों की सात विधानसभाओं के 28 उम्मीदवारों में अभी तक सिर्फ दो महिलाओं को ही उम्मीदवार बनाया गया। बसपा मुखिया महिला होते हुए भी सहारनपुर की सात सीटों में से एक पर भी महिला को इस लायक नहीं समझा गया जो यहां उनका प्रतिनिधित्व कर सके।

भाजपा और कांग्रेस में तो कोई आगे आ ही नहीं रहा टिकट के लिए। चुनावों में सीधे तौर पर राजनीतिक दलों ने टिकट बांटने में महिलाओं की अनदेखी की है। यह स्थिति तब है, जबकि जनपद में कुल 23,53,095 मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 11 लाख है। 
विज्ञापन


दोनों ही राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में अभी तक प्रत्याशियों की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। मगर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों में अभी तक सात विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक महिला का नाम ही बताया जा रहा है।

लेकिन उसे भी टिकट मिल जाए, यह निश्चित नहीं है। कांग्रेस की ओर से भी जिले की सात विधानसभा सीटों पर कोई भी महिला उम्मीदवार सबसे अगली पंक्ति में नहीं दिख रही है। 

हालांकि टिकट मांगने वालों की सूची के अंतिम आवेदकों में दो महिलाओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा के अनुसार 18 जनवरी तक प्रत्याशी फाइनल हो पाएंगे।  

दोनों बड़े दलों में अभी तक तीन महिलाओं ने टिकट की दावेदारी की हुई है, जिनको टिकट मिलने की संभावना काफी कम ही जताई जा सकती है। उधर, समाजवादी पार्टी ने टिकट तो घोषित कर दिए हैं,

मगर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रही जंग की वजह से घोषित प्रत्याशियों में संशय बना हुआ है। पार्टी ने बेहट से उमर अली, सहारनपुर नगर से संजय गर्ग, सहारनपुर देहात से अब्दुल वाहिद, रामपुर मनिहारान से विमला राकेश, देवबंद से मीना राणा और गंगोह से रुद्रसैन के नाम की घोषणा की है।

सपा में रामपुर मनिहारान सीट पर ही महिला का टिकट अभी पक्का है। बसपा ने सातों विधान सभाओं पर प्रत्याशी घोषित किए हुए हैं। कुल मिलाकर प्रमुख चारों दलों के अभी तक घोषित और अघोषित 28 प्रत्याशियों में दो महिलाओं का ही टिकट पक्का माना जा रहा है।

अन्य दलों से उम्मीद जताई जा रही है कि कि शायद महिला उम्मीदवारों की संख्या में कुछ वृद्धि हो सके, जिससे आधी आबादी की आवाज भी बुलंद हो और अपनी ताकत का अहसास करा सके।
विज्ञापन


विधान सभावार महिला मतदाताओं की स्थिति       
विधान सभा क्षेत्र      पुरुष मतदाता       महिला मतदाता       थर्ड जेंडर    कुल मतदाता       
बेहट                   179690                156553         07            336250      
नकुड़                   175243                153665        07            328915    
 
सहारनपुर नगर         210098               182625         37            392760      
सहारनपुर देहात        171464               144982         10           316456  
   
देवबंद                   177285               149565        11           326861      
रामपुर मनिहारान        160433               136552        03           296988  
   
गंगोह                     190906               163949        10           354865   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें