फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईवे पर घने कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, एक युवक घायल

Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में अंबाला हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती जेसीबी। श्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर) रुड़की-पंचकूला हाईवे पर ग्राम झबीरण के समीप घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों की टक्कर के बाद डीसीएम तथा कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गए। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सरसावा थाने की पिलखनी चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह ने बताया कि हाईवे पर ग्राम झबीरण के समीप वाहन आपस में भिड़ गए हैं। मौके पर रोड़ी बजरी से भरा एक ट्रक अचानक चलते-चलते हाईवे पर बंद हो गया था। इसी बीच पीछे से आ रहा संतरों से भरा एक डीसीएम सड़क के बीच खड़े ट्रक से जा भिड़ा। डीसीएम के पीछे आ रही कई कारें भी एक के बाद एक टकराती चली गई। टक्कर में संतरों से भरा डीसीएम तथा एक कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। वहीं डीसीएम की टक्कर लगने से रोड़ी बजरी के ट्रक में बैठा युवक बंटी (28) पुत्र उमाशंकर निवासी अलीगढ़ को गंभीर चोटेa आई। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्रेन बुलाकर पलटे वाहनों को सीधा कर कर सभी को रवाना करते हुए हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें