फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल की शामत, संपत्तियों को चिह्नित करने में जुटी SIT, देश छोड़कर भागने की चर्चा

Fri, 30 Sep 2022 08:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

एसआईटी ने हाजी इकबाल की अन्य संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। हाल ही में हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया गया था।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में खनन माफिया और पूर्व एमएलसी 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल की तलाश तेज हो गई है। उसकी 203 करोड़ की 148 संपत्तियां जब्त करने के बाद अन्य संपत्तियों को चिह्नित करने में एसआईटी जुट गई है। पुलिस टीमों को कई इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन


खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर गैंगस्टर एक्ट, दुष्कर्म, जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी, डकैती और अवैध खनन समेत 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। हाजी इकबाल, उसके पुत्रों और भाई महमूद अली की अन्य संपत्तियां भी पुलिस-प्रशासन की रडार पर गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी और पुलिस की विशेष टीमों ने हाजी इकबाल की अन्य संपत्तियां भी चिह्नित करनी शुरू कर दी हैं, जिन लोगों के नाम पर हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियां हैं, उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस टीमें हाजी इकबाल की तलाश में दिल्ली, देहरादून, राजस्थान व वेस्ट यूपी के कई जिलों में दबिश भी दे रही है, लेकिन पुलिस के हाथ हाजी इकबाल नहीं लग सका है। एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि जल्द हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में जिन सहयोगियों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

 

विज्ञापन

देश छोड़कर भागने की भी चर्चा
चर्चा यह भी है कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग गया है। हालांकि, इस पर अभी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि, पुलिस लगातार इकबाल के ठिकानों पर दबिश दे रही है, हालांकि उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

गैंग में शामिल हैं कई लोग
गैंगस्टर एक्ट में हाजी, उसके चारों पुत्र और भाई महमूद अली सहित उसके कारिंदे निरुद्ध हैं। सूत्र बताते हैं कि हाजी इकबाल के गैंग में 60 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनको चिह्नित करने में पुलिस टीमें जुट गईं हैं। हाजी इकबाल फरार है, लेकिन हाजी इकबाल के सहयोगियों पर भी पुलिस-प्रशासन का शिकंजा सकेगा। अभी कई और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकतीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें