देश छोड़कर भागने की भी चर्चा
चर्चा यह भी है कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग गया है। हालांकि, इस पर अभी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि, पुलिस लगातार इकबाल के ठिकानों पर दबिश दे रही है, हालांकि उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
गैंग में शामिल हैं कई लोग
गैंगस्टर एक्ट में हाजी, उसके चारों पुत्र और भाई महमूद अली सहित उसके कारिंदे निरुद्ध हैं। सूत्र बताते हैं कि हाजी इकबाल के गैंग में 60 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनको चिह्नित करने में पुलिस टीमें जुट गईं हैं। हाजी इकबाल फरार है, लेकिन हाजी इकबाल के सहयोगियों पर भी पुलिस-प्रशासन का शिकंजा सकेगा। अभी कई और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकतीं हैं।