फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
सरसावा में बारिश के बाद टोल की लेन में भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। मौसम ने एकाएक करवट बदली और शनिवार तड़के चिलकाना क्षेत्र में ओलावृष्टि तो जिले के अन्य इलाकों में बरसात हुई। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। बरसात को गेहूं और अन्य फसलों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है तो ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों तथा हरे चारे की फसल बरसीम को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चिलकाना में खादर क्षेत्र के गांव धोलाहेड़ी, रघुनाथपुर, पठेड़, पंचकुआ, सुलतानपुर, पाजबांगर, नथमलपुर, दानतपुर आदि गांवों में जबरदस्त ओले पड़े। कई गांव में सुबह 10 बजे तक ओले गल नहीं पाए थे। ओले के साथ हुई वर्षा से गन्ना तथा कुछ अन्य फसलों को लाभ भी हुआ है। क्षेत्र के किसान राज कुमार, प्रकाश चंद, सुधीर कुमार जैन, सोपाल कांबोज ने बताया कि अभी गेहूं की फसल बहुत छोटी है तथा चारे के लिए उगाई गई बरसीम भी नाजुक फसल है। ओलावृष्टि से इन दोनों फसलों को नुकसान हुआ है।
वहीं, सहारनपुर शहर सहित देवबंद, गागलहेड़ी, अंबेहटा, बड़गांव, साढ़ौली कदीम क्षेत्र में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। जबकि छुटमलपुर, तीतरो क्षेत्र में तड़के अच्छी खासी बारिश हुई। इससे आम के बाग और गेहूं की फसल को फायदा मिला है।
विज्ञापन

शाकंभरी क्षेत्र के बाग मालिक संदीप सिंह चौहान, अशोक धीमान आदि ने बताया कि इस बारिश से आम के बागों पर पड़ने वाले पाले से बचाव होगा। नानौता के किसान सुखबीर चौधरी, सईद खान, आमिर हुसैन, राजपाल सिंह, सरदार बीर सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, हाजी अब्बास चौधरी आदि का कहना है कि बारिश से फिलहाल फसलों को फायदा हुआ है। इसके अलावा बारिश होने व शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए।
बिजली गिरने से टूटा नीम का पेड़
गागलहेड़ी के गांव नन्हेड़ा बेदबेगमपुर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ राम सिंह के घर के बीच खडे़ नीम के पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही पेड़ का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। राम सिंह ने बताया कि अचानक बिजली गिरने से उसके परिवार दहशत में आ गया था। गनीमत रही की उसका परिवार सुरक्षित बच गया।
गेहूं की बुवाई हो चुकी है। बरसात होने पर गेहूं के अलावा सरसों, मसूर, चना आदि फसलों के जमाव में अच्छा रहेगा। साथ ही आलू जैसी फसलों पर पाले का असर नहीं होगा। - रामजतन मिश्रा, उप निदेशक, कृषि

चिलकाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में हुई ओलावृष्टि।- फोटो : SAHARANPUR

नन्हेडा बेदबेगमपुर में पेड़ पर गिरी बिजली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें