शिवपुरी शमशान घाट में कोरोना से युवक की मौत के बाद शव और दाह संस्कार करते परिवार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के साथ ही सामान्य रूप से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शहर के अंबाला रोड स्थित श्मशान घाट पर रोजाना छह से आठ शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। शनिवार को भी तीन शवों का अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी एक शव पहुंचा। उस शव को लेकर पहुंचे लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
अंबाला रोड स्थित श्मशान घाट के परिसर के एक अलग हिस्से में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का अंतिम संस्कार कराने की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार दोपहर शहर के रामनगर निवासी प्रेम खुराना का शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत लाया गया। प्रेम खुराना के परिवार के कई लोग भी पीपीई किट पहने थे। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। वहीं सामान्य मौत के कारण भी दो शवों का अंतिम संस्कार पहले से श्मशान घाट पर हो रहा था।
शर।वपुरी शमशान घाट में जलते शव और दाह संस्कार के लिये लाइन में लगे शव- फोटो : SAHARANPUR