फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी पाठ से किया संगत को निहाल

विज्ञापन
गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शब्द कीर्तन करते रागी जत्थे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया और लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम सुबह छह बजे प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात गुरुद्वारे के दीवान हाल में सरदार ज्ञानी सुलतान सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, हेड ग्रंथी वीर सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह हजूरी, सरदार जितेंद्र सिंह ने कथा व कीर्तन एवं गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इसके साथ ही लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान बलबीर सिंह धीर ने रागी जत्थों सहित सभी को प्रकाश पूरब पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीनियर मीत प्रधान दलजीत सिंह कोचर, महासचिव गुरविंद्र सिंह कालड़ा, कोषाध्यक्ष सुजबीर सिंह, रनजीव सिंह, जसवंत सिंह बत्रा, कंवरजीत सिंह, अरविंद्रपाल सिंह चावला, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, परविंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, बाबा हरमोहन सिंह, हरेंद्र सिंह चड्ढा, सतिंदर सिंह माकन, तरनजीत सिंह, एमपी चावला, छवप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंद्र सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइशकैंप में कीर्तन दरबार लगाकर श्रद्धाभाव से प्रकाश पूरब पर्व मनाया। रागी जत्थों ने कीर्तन व गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इस दौरान परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सन्नी, हरजीत सिंह नरुला, धीरेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, दीपांशु, दीपक, शेर सिंह, जौनी बाठला, अमन कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें