फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के उद्घोष से गूंजा शहर

Wed, 12 Jul 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शहर से गुजरते कांवडिए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिले पर श्रावणी कांवड़ मेले का रंग चढ़ना शुरू हो गया है। जिला बम-बम, बोल बम के उद्घोष से सहारनपुर गूंजने लगा है।  हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। शिविर लग गए और कांवड़ियों ने शिविरों में विश्राम किया। दूर दराज के भोले भक्तों के कदम तेजी से आगे बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिवभक्त कांवड़ियों का रेला सहारनपुर में आना शुरू हो गया है। युवा ही नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। शिव भक्त महिलाएं भी कांवड़ लेकर आ रही हैं।

मंगलवार को देहरादून रोड पर कांवड़ियों की लाइन लगनी शुरू हो गई। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत दूर दराज के इलाकों के कांवड़ियों का आना अभी शुरू हुआ है।
विज्ञापन


काफी संख्या में कांवड़िए सोमवार की रात को ही सहारनपुर पहुंच गए थे। सहारनपुर में लगे शिविरों में कांवड़ियों ने रात में विश्राम किया। सुबह गंतव्य के लिए आगे बढ़े। 

हालांकि अभी कांवड़ियों का रैला इतना नहीं है। जिस कारण यातायात को अभी बाधित नहीं किया गया है। लेकिन कांवड़ियों के आगमन की स्थिति को देखते हुए 14 जुलाई से पूर्व भी यातायात रोकना पड़ सकता है।

उधर, कांवड़ियों के लिए सहारनपुर की सड़कों पर चलना मुश्किल नजर आ रहा है। अभी तक सड़कों के गड्ढे भी भरे नहीं जा सके। यहां तक की राकेश केमिकल पुलिस चौकी, एसएसपी आवास के सामने ही सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं।

पूरी देहरादून रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कोई मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है। कांवड़ियों का आना तो सहारनपुर में शुरू हो गया है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर अभी तक किसी भी रोड पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ स्थायी पुलिस चौकी पर ही पुलिसकर्मी तैनात हैं। जबकि अधिकारियों ने पूरे रास्ते में कड़ी सुरक्षा के दावे किए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें