सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कैराना सांसद हुकुम सिंह की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपेक्षा से आहत गुर्जर समाज आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का वोट नहीं देगा। राष्ट्रीय सचिव अंकित गुर्जर ने कहा कि वरिष्ठ नेता कैराना सांसद हुकम सिंह की रैली में की गई अनदेखी से गुर्जर समाज में भारी रोष है। अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।