सहारनपुर। चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। कहा कि आज गुर्जर समाज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
शुक्रवार को युवा गुर्जर महासभा की ओर से दिल्ली रोड स्थित पेरामाउंट स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक थे। उन्होंने 836 ईश्वी से 885 ईश्वी तक करीब 49 वर्ष शासन किया। इनका राज्य मुल्तान से लेकर बंगाल और कर्नाटक एवं कश्मीर तक फैला हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत सारे मंदिर बनवाए। अयोध्या का राम मंदिर भी उनके कार्यकाल में ही बना था। प्रदेश महामंत्री प्रवीण राठौर, दीपक चौधरी, तेजपाल सौराना, अरविंद चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सुमित इस्माईलपुर, सुशील जेहरा, रविकांत नल्हेडा, गोविंद बहेडी, हिमांशु अलीपुरा आदि रहे।
उधर, गुर्जर भवन में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं को देश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। उनका शासन वर्तमान के अफगानिस्तान से लेकर वर्तमान बंगाल तक था। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बटेश्वर में एक बहुत बड़ी मंदिरों की श्रृंखला है, जिसका निर्माण गुर्जर प्रतिहार वंश के राजाओं ने कराया था। उनमें से काफी मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कराया जा चुका है। चौधरी ओमपाल सिंह, नीरज चौधरी, अक्षय गुर्जर, विपिन खटाना, सन्नी, अंकुर गुर्जर, योगेश सालियर, अंकुर राठौर आदि ने भी विचार रखे। नीरज खतौली, सक्षम गुर्जर, विपिन गुर्जर, विशाल पूजना, प्रताप गुर्जर, नीतीश गुर्जर, आशीष गुर्जर आदि मौजूद रहे।