फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जीएसटी अधिकारियों ने बेकरी की दो दुकानों पर मारा छापा, बाजार में मचा हड़कंप

Tue, 06 Dec 2022 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जीएसटी अधिकारियों ने बेकरी की दो दुकानों पर छापा मारा। वहीं छापामारी के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नकुड़ में जीएसटी अधिकारियों ने नगर पालिका चौक पर स्थित बेकरी की दो दुकानों पर छापा मारकर स्टाक आदि की बारीकी से जांच की। जीएसटी टीम के कस्बे में पहुंचने की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। 

विज्ञापन


मंगलवार को मंडल उपायुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जीएसटी विभाग की टीम नगर पालिका चौक पर पहुंची और बेकरी की दो दुकानों पर छापा मारकर चेकिंग शुरू कर दी। जीएसटी विभाग की टीम के कस्बे में पहुंचने की जानकारी व्यापारियों को हुई तो अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। टीम को नगर पालिका चौक पर मुस्कान बैकरी व खान बैकरी नामक दुकानें खुलीं मिली तो टीम ने वहीं डेरा डाल लिया। 

टीम में शामिल जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र सिंह, राज्य कर अधिकारी धीरज कुमार सिंह व ओपी सैनी ने उक्त दोनों दुकानों से एक-एक सामान की जानकारी लेकर की लिस्ट बनाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची

विज्ञापन

मंडलीय उपायुक्त एके सिंह का कहना था कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा जीएसटी में पंजीकृत हुए बिना कारोबार करने वालों के लिए सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। उसमें सर्वे के आधार पर विभाग तय करेगा कौन जीएसटी की दायरे में आ रहा है, उनको फिर जीएसटी नंबर लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जीएसटी नंबर न लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav:  बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल

वहीं, टीम की उक्त कार्रवाई के डर से नगर के अधिकांश दुकानदार अपने-अपने शटर डालकर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें