फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान चलाने वाले के बेटे की भारतीय टीम में एंट्री

विज्ञापन
सहारनपुर: क्रिकेट आकिब - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव संसारपुर में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले अब्दुल्ला खान के बेटे आकिब खान को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम मेें एंट्री मिली है। आकिब की गेंदबाजी की गति और स्विंग से प्रभावित होकर राहुल द्रविड़ ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए टीम में जगह दी है। आकिब की उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने बताया कि आकिब खान की उम्र अभी मात्र 15 वर्ष आठ महीने है, मगर उसके पास 138 से 140 की गति है। गति के साथ स्विंग भी कराता है। बीते वर्ष आकिब ने अंडर-16 मैचों में यूपी की ओर से सर्वाधिक 40 विकेट लिए थे और वह अंडर-16 खिलाड़ियों में देश का नंबर एक गेंदबाज चुना गया था। उसके प्रदर्शन को देेखते हुए यूपीसीए ने उसे अंडर-19 में जगह दी थी, जिसके बाद उसने वीनू मार्केंड ट्रॉफी में 13 विकेट लिए थे और यूपी की टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद आकिब का चयन चेलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ, जिसमें उसने दो मैचों में चार विकेट लिए। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं की नजर आकिब पर पड़ी। राहुल द्रविड़ जूनियर टीम के निदेशक भी हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दो मैचों के लिए आबिक को अंडर-19 टीम में जगह दी है। आकिब 27 नवंबर को लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेगा। दूसरा मुकाबला 30 नवंबर को लखनऊ में होगा। अकरम सैफी ने बताया कि दोनों मैचों में प्रदर्शन के आधार पर एक दिसंबर को अंडर-19 टीम का गठन किया जाएगा, जो दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। उम्मीद जताई कि आकिब अपनी लय को बरकरार रखते हुए वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम में जगह बनाने में सफल रहेगा। उधर, आकिब ने अपनी सफलता का श्रेय अकरम सैफी को दिया है। आकिब ने बताया कि चार वर्ष पहले अकरम सैफी ने उनकी गेंदबाजी को देखा था, जिसके बाद अकरम उसे दिल्ली में अपने पास ले गए और अच्छी कोचिंग दिलाई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, वकार अहमद, पाली कालड़ा, संजीव जखमोला, परविंदर सिंह, राजकुमार, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, राजीव गोयल टप्पू, सत्यम शर्मा आदि ने आकिब को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें