सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर कराई जा रही अंडर-16 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एक मुकाबला हुआ। इसमें एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को हराकर ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेेश किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इनमें रितिक सोनकर ने 97, रिंकू ने 52 और विशाल ने 31 रन का योगदान दिया। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनस ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी एसबीबीए की टीम 216 रन पर ढेर हो गई। मोंटी ने 55 और अनस ने 41 रन बनाए। ग्रीन वैली एकेडमी के लिए विशाल और यूनुस ने तीन-तीन विकेट लिए। इस प्रकार ग्रीन वैली की टीम ने मुकाबला 74 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल को चुना गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि प्रतियोगिता एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के निर्देश पर कराई जा रही है। जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिले।
प्रतियोगिता के सहयोगियों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, साजिद उमर, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, विनय, सचिन सैनी, रविश राठी, राजशेखर, मृदुल गर्ग, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, भावना तोमर, शोएब, अर्जुन चौहान, तनवीर आदि शामिल हैं।