फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
स्टेडियम में बाक्सिंग प्रतियोगिता खेलते खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बाक्सिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। कुल 35 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रयागराज के अमरपाल, वाराणसी के पंकज कुमार राय, आगरा के रोहित यादव, लखनऊ के राहुल कनौजिया, आगरा के रिषभ शर्मा, वाराणसी के हिमांशु कुमार, कानपुर के पीयूष तंवर, अलीगढ़ के भूपेंद्र, मेरठ हॉस्टल के रामजीत कुमार, प्रयागराज के शिवम यादव, झांसी हॉस्टल के विष्णु राठौर, लखनऊ के संदीप अधिकारी, झांसी हॉस्टल के हिमांशु शर्मा, आगरा के करण, वाराणसी के आयुष सिंह, मेरठ के विशाल तोमर, अलीगढ़ के गौरव कुमार, सहारनपुर के वंश कुमार, प्रयागराज के कृष्ण सिंह, गोरखपुर के अंकित कुमार, विंध्याचल के सुनील यादव, मेरठ के शौर्य नरेश, गोरखपुर के निखिल शर्मा, सहारनपुर के रीतिक मलिक, अलीगढ़ के अर्जुन कुमार, गोरखपुर के हरीशचंद्र विश्वकर्मा, गोरखपुर के गुलफाम अंसारी, कानपुर के विनीत मारकंड, प्रयागराज के अंकितपाल, सहारनपुर के व्योम पुंडीर, आगरा के शाही तंवर, झांसी के समीर उल हक, प्रयागराज के सचिन पाल, आगरा के सुमित राठौर, मेरठ के अभिनव तोमर और वाराणसी के धनराज कुमार ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबलों में अनिल कुमार मिश्रा, अरुण शर्मा, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, मनीष हजारिया, निसार खान, हसन रजा जैदी का सहयोग रहा। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अनुज राणा, शुभम सिंह, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें