सहारनपुर में ठिठुरती ठंड और कोहरे में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हो गया और हल्की धूप खिलने पर राहत मिली। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार की सुबह आसमान पर कोहरा छाया रहा। छात्र-छात्राओं को ठिठुरन के बीच स्कूल जाना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, शाम के समय शीत लहर की वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी की वजह शाम पांच बजे बाजार खाली नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी का सितम कम होने वाला नहीं है। इस सप्ताह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।