फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दादी ने पहले दबाया मुंह, फिर ब्लेड से रेता गला

Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी/सहारनपुर। कुतुबपुर कुसेनी में मासूम इशिका की हत्या करने वाली दादी सरिता ने जो घटनाक्रम बयां किया उससे पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछा कि पोती को कैसे और क्यों मारा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से इसकी योजना बना रही थी। वह बहू को फंसाना चाहती थी।
बुधवार तड़के करीब चार बजे जब लगा कि सब सो रहे तब ब्लेड उठाया और चारपाई के पास आकर सबसे पहले पोती का मुंह दबाया। इसके बाद धीरे से ब्लेड से गला रेत दिया। तब तक मुंह दबाकर रखा जब तक मासूम इशिका की सांसें नहीं थम गई।
विज्ञापन

दिन निकलने पर जब इशिका की मां शिवानी ने उसे खून से लथपथ देखा तब आरोपी दादी ने ऐसा बर्ताव किया कि जैसे शिवानी ने ही अपनी बच्ची की हत्या कर दी हो। पुलिस के सामने भी शिवानी पर संगीन आरोप लगाए। बच्ची की मां ने दी तहरीर में बताया कि ससुर ने ब्लेड दिया, ननद खड़ी देख रही थी और सास ने गला काट दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें