फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में निकली भव्य कलश यात्रा

Thu, 16 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नकुड़ वाले बाबा सरस्वती महाराज के विग्रह स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


कलश यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर और बच्चे तुलसी के पौधे लेकर चल रहे थे। भगवा झंडा शोभायात्रा में चार चांद लगा रहा था। यात्रा पंत विहार से होते हुए हरि मंदिर, जैन कॉलेज रोड, दिल्ली रोड, हसनपुरी चुंगी होते हुए पंत विहार में पहुंचकर संपन्न हुई।

देवी सुदीक्षा सरस्वती ने यात्रा की अगुवाई की। कई जगहों पर श्रद्धालुआें द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान बज रहे बैंडबाजों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष राजीव ने बताया कि बाबा के पंत विहार स्थित आवास पर रामायण का पाठ रखा गया है। इस दौरान हरीश मलिक, पाली कालड़ा, कृष्ण लाल मक्कड़, दिनेश खन्ना, कृष्ण लाल ठक्कर, सुधीर मिगलानी, अशोक मक्कड़, संजय कालड़ा, संजीव जसूजा सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें