फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वित्तीय गड़बड़ी के मामले में ग्राम प्रधान और सचिव ने दिया जवाब

Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फिरोजाबाद के प्रधान और सचिव पर 18 लाख रुपये के वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शिकायत पर जांच हुई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब ग्राम प्रधान और सचिव ने दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निवासी बलजीत, बुरा आदि ने प्रधान और सचिव पर वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने पंचायत भवन मरम्मत, खंडाजा निर्माण, पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, सफाई कार्य, हैंडपंप मरम्मत आदि के भुगतान में गड़बड़ी की है। आरोपों की जांच दो बार कराई गई, लेकिन हर बार जांच आख्या अस्पष्ट होना बताकर लौटा दी गई। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने अपनी आख्या प्रस्तुत की। जांच आख्या में शिकायतकर्ताओं की ओर से लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए थे। जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

- वर्जन

ग्राम पंचायत फिरोजाबाद में वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान और सचिव के जवाब का परीक्षण किया जा रहा है। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें