बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत तकीपुर में इस पर प्रधान पद पर अनीता रानी निर्वाचित हुई है। वह कहती हैं कि गांव में रिकार्ड विकास कार्य कराकर ग्राम पंचायत को जिले में नंबर वन का खिताब दिलाने का काम करेंगी।
उनकी प्राथमिकताओं में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब व पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराना, पंचायत भवन को बनवाने के साथ मिर्जापुर ग्रंट के तीन किमी कच्चे मार्ग पर सड़क का निर्माण कराना, मनरेगा योजना के तहत बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलाना, स्वच्छ पेयजल के लिए जल निगम के नलकूप और टंकी की स्थापना करना है। वह कहती हैं कि बरसात के मौसम में लोगों को रोगों से बचाव के लिये गांव की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। गांव में पथ प्रकाश के लिये खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ ही गांव की हर गली व मोहल्ले में सीसी का निर्माण कराया जाएगा।
प्रधान का प्रोफाइल
ग्राम प्रधान अनीता रानी स्नातक है।
ग्राम पंचायत तकीपुर की आबादी करीब तीन हजार है। ग्राम पंचायत तकीपुर के मजरे मिर्जापुर ग्रंट को नेशनल हाईवे तक जोड़ने वाला तीन किमी लंबा रास्ता कच्चा मार्ग है। बरसात के मौसम में लोगों का इस पर से गुजरना खासा मुश्किल भरा होता है। इसके अतिरिक्त पेयजल किल्लत और स्वास्थ्य केंद्र न होने से भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।