देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी वक्फ संपत्तियों को कब्जाना चाहती है। सरकार अपने अड़ियल रूख पर कायम रही तो इसके वक्फ संशोधन बिल के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
मौलाना अरशद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 17 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर अपना और मुसलमानों का रूख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। यह बिल किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा, यदि बिल को वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। मौलाना मदनी ने कहा कि यह प्रतीत होता है कि सरकार मुस्लिम समुदाय की भावनाओं से जानबूझकर खिलवाड़ करना चाहती है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। संवाद