फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार : वर्मा

Thu, 07 Nov 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भाकियू (वर्मा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिलों में पेराई सत्र आरंभ हो चुका है परंतु सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। सरकार को अविलंब 700 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन


बुधवार को गंगदासपुर जट गांव में बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अधिकांश चीनी मिलों पर तो पिछले सीजन का गन्ना मूल्य बकाया है। जिसका भुगतान न होने से किसान परेशान है। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर सरकार लागत मूल्य भी नहीं दिला पा रही है। वर्मा ने चेतावनी दी यदि सरकार ने जल्द 700 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया और चीनी मिलों से पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान व ब्याज नहीं दिलाया तो किसान सडक़ों पर आकर आंदोलन को मजबूर होंगे। अध्यक्षता हाफिज मुर्तजा त्यागी व संचालन आसिम मलिक ने किया। इस मौके पर मांगेराम यादव, महबूब हसन, मोहम्मद तसलीम, रविंद्र चौधरी, आकाश चौधरी, अमन सिंह, पदम सिंह, अमित कुमार व सुरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें