फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज की अनुमति दे सरकार: मदनी

विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने सरकार से ईदगाह और मस्जिदों में आवश्यक प्रबंधों के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की इजाजत देने की मांग की, साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में 5 लोगों की शर्त हटाई जाए तथा कुरबानी को सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुसलमानों की प्रमुख इबादत (कुरबानी) और ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बाधाओं को दूर किया जाए। कहा कि जहां तक कुरबानी का संबंध है तो वह हर साहिब-ए-हैसियत (सक्षम) मुसलमान पर लाजिम (आवश्यक) है और वक्त के अंदर उसका कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि कुरबानी के जानवर की खरीद फरोख्त तथा स्थानांतरण के कार्यों को सुरक्षित बनाया जाए। मौलाना मदनी ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, सार्वजनिक स्थालों पर मांस, हड्डी अवशेष आदि न डालें। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जानवरों की खरीद फरोख्त करें। बता दें कि पूरे देश में जुलाई माह के अंत में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते सरकार ने कुछ प्रतिबंधों के साथ धार्मिक क्रियाकलापों को करने की अनुमति दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें