फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता: मोहित

विज्ञापन
रोहाना टोल पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी व कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा अंतिम पायदान तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए भाजपा सरकारें प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए सरकारों की ओर से रिकार्ड कार्य भी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनमंच में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ समारोह का आयोजन किया। इसमें उपजिलाधिकारी सदर अनिल सिंह ने नवनिर्वाचित बलिया खेड़ी ब्लॉक प्रमुख सोनिया व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही विधिवत त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों का गठन कार्य भी पूरा हुआ।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा पंचायत चुनाव में भाजपा ने ऐसे उम्मीदवारों को तरजीह दी, जिन वर्गों को उपेक्षित रखा था। पहली बार अनुसूचित जाति की सफाई कर्मचारी की पत्नी को बालिया खेड़ी ब्लाक का प्रमुख बनाकर नई पहल की है। सोनिया ऐसे परिवार से है, जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद स्नातक किया और समाजसेवा के जुनून ने उन्हें ब्लाक प्रमुख के पद तक पहुंचाया।
विज्ञापन

इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन सलूजा, डॉ. सुभाष चंद शर्मा, सत्यपाल पाल, दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, योग चुघ, विपिन कुमार के अलावा बीडीओ ज्योति बाला मौजूद रही।
प्रदेश में भाजपा ने रचा इतिहास
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रदेेश में ब्लॉक प्रमुखों की जीत ने इतिहास रचना है। जिला पंचायत अध्यक्ष की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 में 13 सीटें भाजपा ने जीती हैं। 109 ब्लॉक प्रमुख पदों में से 96 पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे और 86 सीटों पर जीत दर्ज की। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
कोरोना गाइड लाइन का हुआ उल्लंघन
जनमंच में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन देखने को मिला। जनमंच में भारी भीड़ रही, इस कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो सका।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का रोहाना टोल प्लाजा पर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला प्रभारी सत्यपाल पाल, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल जुड्डा, विधायक ब्रिजेश सिंह, जिला महामंत्री पवन संवई, उपाध्यक्ष अजीत राणा, जितेंद्र जागलान, संदीप शर्मा, विपिन भारती, विजय त्यागी, अनिल, चरण सिंह, वैभव अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी मौजूद रहे।

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते क्षेत्री पंचायत सदस्य गण- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित - फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित - फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को ड- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख सोनिया को श- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में बालियाखेड़ी ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें