फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी में कबाड़ बन रहा सरकारी रिकॉर्ड

विज्ञापन
यूपी स्टेट एग्रो इंडसट्रीयल कारपोरेशन लिमिटेड की गिरी दीवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सरकारी रिकॉर्ड कबाड़ बनता जा रहा है। मामला यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पुराने गोदाम से जुड़ा है।
विज्ञापन

यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड का गोदाम बीते करीब 35 साल से अंबाला रोड पर है। गोदाम का भवन वर्षों से जर्जर हालत में है, जिसकी टीनशेड पहले से खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई साल से विभागीय अधिकारी गोदाम में नहीं आ रहे हैं। इस वजह से गोदाम में रखा सामान जर्जर हो चुका है। खास बात यह है कि गोदाम की अलमारियों में रखी फाइलें भी कबाड़ बन रही हैं। फाइलें तब नजर आई हैं, जब कुछ दिन पहले बरसात में गोदाम की पीछे की दीवार धराशायी हो गई, जिस वजह से छत भी गिर गई है। दीवार गिरने से पीछे बने विद्युत निगम के क्वार्टर का गेट भी टूट गया है। दीवार गिरने के कारण गोदाम की सुरक्षा पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
गोदाम की दीवार गिरने की जानकारी मिली थी। इस संबंध में भवन स्वामी से बात हुई है। उनको दीवार बनवाने के लिए कहा गया है। चूंकि भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में गोदाम को शिफ्ट करने की बात भी उच्चाधिकारियों के साथ चल रही है।
विज्ञापन

- फूल सिंह, आरएम।

यूपी स्टेट एग्रो इंडसट्रीयल कारपोरेशन लिमिटेड के पुराने दफ्तर में लावारिस रखी फाइलें।- फोटो : SAHARANPUR

यूपी स्टेट एग्रो इंडसट्रीयल कारपोरेशन लिमिटेड के पुराने दफ्तर में लावारिस रखी फाइलें।- फोटो : SAHARANPUR

यूपी स्टेट एग्रो इंडसट्रीयल कारपोरेशन लिमिटेड के पुराने दफ्तर में लावारिस रखी फाइलें।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें