फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद आज (शुक्रवार) से शुुरू हो जाएगी। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गत वर्ष 98 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हुई थी। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। शुक्रवार (आज) से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की सरकारी खरीद करने वाली एजेंसियों में खाद्य विभाग, पीसीएस और भारतीय खाद्य निगम आदि शामिल हैं। इस बार सरकार ने 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। शासन ने इस सीजन का लक्ष्य अभी तक नहीं दिया है। गत सीजन में जनपद के 98 क्रय केंद्रों पर 32447 किसानों से 108657 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। इस सीजन में अब तक 1595 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्था चौक चौबंद
शुक्रवार (आज) से जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए जनपद में 90 क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर बारदाना, झरना, पंखा और तौल के लिए अन्य सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इन केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। -- संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें