फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में गेहूं की बंपर सरकारी खरीद

Fri, 05 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गेेहू ख्‍ारीद
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। गत वर्ष जहां आज तक 22316.850 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था वहीं, इस बार इसी समयावधि में यह खरीद बढ़कर 32872.100 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। इसी समयावधि में इस बार करीब 10556 मीट्रिक टन गेहूं अधिक खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन


मंडल में जहां गेहूं की उत्पादकता में वृद्धि हुई है। वहीं गेहूं खरीद भी बंपर हो रही है। इस बार मंडल में 149 सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। इसका बड़ा कारण गेहूं खरीद की व्यवस्था का सुचारु होना और गेहूूं की क्वालिटी का बढ़िया होना भी है।

संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी जीएस तेवतिया ने बताया कि  इस बार 32872.100 मीट्रिक टन गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा जा चुका है। जबकि पिछले वर्ष आज की तारीख तक सरकारी खरीद केवल 22316.850 मीट्रिक टन ही हुई थी।
विज्ञापन


इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में करीब 10556 मीट्रिक टन गेहूं अधिक खरीदा जा चुका है। अभी गेहूं खरीद में ओर अधिक तेजी आने की उम्मीद है। किसान गन्ना आदि की बुवाई करने के उपरांत अपने गेहूं को सरकारी क्रय केंद्रों पर लाएंगे।

किसानों को 1635 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसमें 10 रुपये उतराई और छनाई आदि के भी शामिल हैं। पूरा भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें