फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के बहिष्कार का एलान

Fri, 16 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है। आरोप है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान यह एलान करते हुए आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आंदोलन के 14वें दिन हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर हुए धरने के दौरान आंगनबाड़ी ने थालियां बजाकर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के बावजूद अखिलेश सरकार की नींद नहीं टूट रही है। सरकार उनकी आवाज नहीं सुन पा रही है जिसमें उनके खिलाफ यह एक साजिश ही है। एलान किया गया कि  ऐसे में कोई भी आंगनबाड़ी प्रदेश सरकार की किसी योजना में सहयोग नहीं करेगी। 
विज्ञापन


जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सरकार को उनके सामने झुकना पड़ेगा। जिला कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, आभा शर्मा, अनीता, वीरमति, सुधा, ऊषा रानी, सरला, मंतलेश, राजेश्वरी, मुकेश, गीता, रक्षा देवी, यशोधरा, कुसुम, विमला, कमलेश, मंतलेश, मीना, स्वीटी, पारुल, लोकेश देवी, अलका, रीता आदि थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें