फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर समाज में जहर घोल रही है सरकार

विज्ञापन
नागल के गांव सधारणसिर में कार्यक्रम को संबोधित करते एमएलसी साहबसिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। सपा एमएलसी और विधान परिषद की समिति के सभापति साहब सिंह सैनी ने कहा कि सपा सरकार ने बिना भेदभाव के किसान मजदूर हित में कार्य किए। कई कल्याणकारी योजना चलाई। उन्होंने कहा वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार धर्म के आधार पर राजनीति कर समाज में जहर घोल रही हैं।
विज्ञापन

साहब सिंह सैनी यहां गांव साधारण सिर में सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली खाद के दाम बढ़े हैं। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियों में किसान मजदूर परेशान हैं। फिर भी भाजपा सब का साथ सबका विकास का नारा देकर जनता का मजाक उड़ा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, सरफराज खान, जितेंद्र बाबा, मयंक प्रताप सैनी, सुरेश राणा प्रधान, अरुण राणा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गांव साधारण सिर तालाब पर एमएलसी निधि की साढे़ आठ लाख रुपये की लागत से बनी दीवार का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल सिंह सिसौदिया ने की। संचालन मानसिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर कुशल पाल प्रधान, अमित मुखिया, राजेश, फुरकान त्यागी, देवराज राणा, लोकेश राणा, सुशील राणा, प्रदीप राणा, जुमशेद, सलीम, मुंशी, बंटी प्रधान, तौय्यब पांडौली, इरशाद, राशिद अली, ईशा, शिव कुमार वालिया, विक्रम राणा, नवीन त्यागी, संजय त्यागी, शेर सिंह राणा, जयप्रकाश राणा, अकल चंद, रमेश, जगबीर, अतर सिंह, अशोक प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें