चिलकाना। नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भयंकर आग में तीन मशीनें एवं एक बाइक भी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।
नगर पंचायत सुल्तानपुर द्वारा निर्मित डंपिंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार की रात लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कूड़े के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उठते घने काले धुएं से आस-पास के इलाकों में खलबली मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने को बुझाया। कूड़े में लगी आग लगातार भड़कती रही, जिस कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर पंचायत कर्मियों ने भी पानी के टैंकरों और जेसीबी मशीनों की मदद से आग को रोकने का प्रयास किया।
आग की लपटों में डंपिंग ग्राउंड में लगी तीन मशीनें और एक बाइक भी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गईं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने आग से करीब पांच से सात हजार रुपये का नुकसान होना बताया है। जबकि आग से मौके पर खड़ी एक बाईक, कच्चा माल, लाखों रुपयों की कीमत की तीन मशीन, माल क्रास करने की बेल्ट जली है।
कूड़े से तैयार कागज के बंडल जल गए हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। आग से होने वाले नुकसान की जानकारी की जा रही है।