फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वातावरण से मन में आते हैं अच्छे विचार: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम परिसर में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह धाम परिसर में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज, पार्षद कार्तिक चौहान, मान सिंह जैन, ज्योति अग्रवाल, राजऋषि, सुषमा बजाज, डाक्टर विरेंद्र आजम और शुभम बब्बर ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि पौधरोपण से वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनता है एवं मन में भी अच्छे विचार आते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु के लिए पौधरोपण करने की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाना भी ईश्वर की सेवा है। नगर निगम ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। इससे पूर्व नगरायुक्त श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बलबीर सिंह, पुनीत अनेजा, डाक्टर सतीश गुप्ता, अखिल महेश्वरी, आचार्य खेमराज मिश्रा, विनोद शुक्ला, शुभम सैनी, अक्षय कुमार, राजेंद्र सैनी, मयंक गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें