फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उच्चतम स्तर से सोना आठ तो चांदी 30 हजार रुपये तक सस्ती

Sun, 26 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों की चका-चौंध के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अपने उच्चतम स्तर से सोना करीब आठ हजार तो चांदी 30 हजार रुपये सस्ती हुई है। दाम कम होने से जहां निवेशक सकते में हैं तो खरीदारों की चांदी हो रही हैं।
विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 14 अक्तूबर को चांदी की कीमत 1.78 लाख रुपये प्रति किलो थी। जो 18 अक्तूबर को 1.90 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची। इसी तरह सोने के दाम में 17 अक्तूबर को करीब 1.31 लाख रुपये प्रति दस ग्राम थे जो अगले दिन 1.32 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए।
पितृ पक्ष खत्म होने के बाद 22 सितंबर से सोने और चांदी के दामों में तेजी आनी शुरू हुई थी। जो दीपावली का त्योहार आते-आते दोनों ही धातुओं के दाम उच्चतम स्तर तक पहुंच गए।
विज्ञापन

त्योहार खत्म होते ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कारोबारियों की माने तो दाम कम होने से सहालग वाले घरों के लोग खरीदारी कर रहे हैं। तो वहीं निवेशकों का रूझान कम हो रहा है।
सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि शनिवार को सोने के दाम 1.26 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे। चांदी के दाम 1.59 लाख रुपये प्रति किलो रहे। 15 अक्तूबर को चांदी के दाम 1.74 लाख, 16 अक्तूबर को 1.68, 17 अक्तूबर को दाम 1.69 लाख रुपये प्रति किलो थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें