फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन इंगेजमेंट में सहारनपुर को गोल्ड सम्मान

विज्ञापन
सिटीजन इंगेजमेंट में सहारनपुर को गोल्ड सम्मान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का हिस्सा रहे सिटीजन इंगेजमेंट के तहत हुई प्रतियोगिताओं में नगर निगम सहारनपुर ने 360 अंक हासिल करते हुए गोल्ड सम्मान हासिल किया है। इसे लेकर निगम अधिकारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन इंगेजमेंट को शामिल किया था। इसके तहत ऐसे कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराई गई थी, जिनसे अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण से जोड़ा जा सके। इसके लिए 450 अंक निर्धारित किए गए थे। नगर निगम सहारनपुर ने स्टार्ट अप के अंतर्गत मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का निर्माण, आईटीसी और इंडियन हर्ब्स के निगम को दिए जा रहे योगदान के साथ ही वालंटियर ऑर्गेनाइजेशन व कल्चरल इंस्टीट्यूट को दिए गए अवार्ड का उल्लेख निगम द्वारा किया गया था। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को अधिक से अधिक लिंक करने और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाने, मूवी, जिंगल, स्ट्रीट प्ले व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। सिटीजन इंगेजमेंट के तहत हुए कार्यक्रमों के आधार पर सहारनपुर को 450 में से 360 अंकों के साथ गोल्ड सम्मान मिला है। गोल्ड सम्मान के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे नगर निगम परिवार और नागरिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें