फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सोने-चांदी के दाम स्थिर, बाजार में खरीदारी को नहीं ग्राहक

Wed, 16 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोने और चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर से काफी कम हुए हैं। इसके बाद भी बाजार में ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, जो ग्राहक आ भी रहे हैं वह पुराने गहनों के बदले ही नए गहनों को खरीद रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में स्थिरता है। दाम काफी कम ऊपर-नीचे हो रहे हैं, जो जनवरी के मुकाबले काफी कम हैं। इसके बाद भी ग्राहक बाजार से नदारद हैं। अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। ऐसे में सराफा कारोबारियों को बाजार से कुछ उम्मीद है। सोने के दाम भी 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बने हुए हैं। सोने के दाम मंगलवार को 1,50,200 लाख रुपये प्रति दस ग्राम थे।
बुधवार को दाम 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे। शनिवार को भी दाम 1.49 लाख रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। इसी तरह चांदी के दाम भी सोमवार को 2.35 लाख रुपये प्रति किलो थे। बुधवार को इसमें एक हजार रुपये की नरमी के साथ दाम 2.34 लाख रुपये प्रति किलो रहे। शुक्रवार को दाम घटकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गए। शनिवार को भी दाम 2.31 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे। 15 सितंबर को चांदी के दाम 2.30 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.48 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी अमित ने बताया कि दोनों ही धातुओं के दामों में काफी कम फेरबदल हो रहा है। इसके बाद भी बाजार में ग्राहक काफी कम है। अगर अभी यह हालात है तो पितृ पक्ष में तो और भी मंदी आएगी। अब अक्तूबर में शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इस दौरान ही कारोबार में कुछ उछाल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें