- जनपद में गोकशी के गढ़ बन गए हैं कई इलाके
- पुलिस पर कई बार फायरिंग भी कर चुके तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कार्रवाई के बावजूद जनपद में गोकशी नहीं रुक रही है। गोकशी करने वाले आरोपी पुलिस पर फायरिंग भी कर चुके हैं। जिले में कई इलाके गोकशी के गढ़ बन चुके हैं।
पुलिस गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान के दावों की भी हवा निकलती दिख रही है। जिले में कई इलाकों में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है। सूत्र बताते हैं कि शहर में खानआलमपुरा इन दिनों गोकशी का गढ़ बना है। सुबह के समय ढमोला नदी के पुल के एक और दो वाहन रोज आते हैं, जिनसे गोवंश उतारा जाता है। सोमवार की शाम यहां पर पुलिस और गोकश करने वालों की मुठभेड़ हुई थी, जिनमें दो आरोपी पकड़े गए थे, जबकि चार फरार हो गए थे। इसके अलावा शहर में बेहट रोड के गांव घानाखंड़ी, ढोलीखाल, नदीम कॉलोनी, एकता कॉलोनी और कमेले के आसपास भी गोकशी होती है। इसके अलावा बेहट रोड स्थित गांव घानाखंड़ी, चिलकाना के गांव दुमझेड़ा, गंगोह, बेहट, बिहारीगढ़, मिर्जापुर, नानौता व देवबंद क्षेत्र के इलाकों में गोकशी को को अंजाम दिया जा रहा है।
पकड़े जा चुके 300 आरोपी
सहारनपुर। तीन दिन पहले थाना फतेहपुर पुलिस की गोकशी करने के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी पकड़े भी गए हैं। थाना जनकपुरी के खानआलमपुरा में सोमवार की शाम मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े थे। इसी तरह 70 दिनों में 300 से अधिक आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है।
वर्जन:
गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। ---डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी।