फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्यारों का पुतला फूंका

Mon, 19 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जनपद में बढ़ती गो हत्या का विरोध करते हुए रविवार को गो हत्यारों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


दोपहर में ज्योतिबा फूले चौक पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए गोहत्यारों के पुतले को नारेबाजी के बाद आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि जब से सपा की सरकार आई है, तब से गोहत्या चरम पर है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता गोहत्या रोकने के प्रतिबद्ध है। यदि गोहत्या बंद न हुई तो कार्यकर्ता गो हत्यारों को उनकी ही भाषा में सबक सिखायेंगे। पुतला फूंकने वालों में जिला उपाध्यक्ष रमन वर्मा, महानगर अध्यक्ष रोहित कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष गगन नागपाल, उज्ज्वल पंडित, सन्नी, हिमांशु, कार्तिक, प्रिंस, नितिन, सौरभ, नरेंद्र पुरी, अजय, दीपक, कन्हैया, विकास, कपिल, भूपेंद्र, मुकुल शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें