सर्दी के प्रकोप को देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाई
सहारनपुर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए नगर निगम ने अलाव की संख्या बढ़ा दी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि वर्तमान में शहर में 170 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अलाव के संबंध में बैठक की। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने उन्हें बताया कि एक दिसंबर से महानगर में दस स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। दस दिसंबर से 25 स्थानों, 18 दिसंबर से 50 स्थानों तथा 19 दिसंबर से 150 स्थानों पर अलावा जलाए जा रहे थे, जिनकी संख्या अब बढ़ाकर 170 कर दी गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार भारत माता चौक, अग्रसेन चौक, घंटाघर, श्रीराम चौक, जेल चुंगी, पुल जोगियान, नवाबगंज चौक, भगतसिंह चौक, रायवाला चौक, बाजदारान चौक, अरबी मदरसा चौक, पिलखनतला चौक, रानीबाजार चौक, देहरादून चौक, हकीकत नगर, दीवानी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, आवास विकास, गांधी पार्क, रोडवेज बस स्टैंड, सौ फुटा रोड, नवीन नगर, शारदा नगर, इंदिरा कॉलोनी, पंत विहार, गऊशाला नवादा रोड, चिलकाना अड्डा, धोबीघाट, पुल दालमंडी, शकलापुरी मंदिर के सामने, खाताखेड़ी, पुराना चिलकाना अड्डा, गुरुद्वारा रोड, आली की चुंगी, गोलकोठी, रांघड़ों का पुल, प्रतापनगर व पुराना घास कांटा पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।