फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को दें जेड प्लस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को दें जेड प्लस सुरक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे आसपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह और मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इन दिनों देश के अलग-अलग जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी भ्रमण के दौरान आजमगढ़ पुलिस प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने अभद्रता और धक्कामुक्की की है, उन पर कार्रवाई की जाए। इससे पहले बुलंदशहर उपचुनाव के दौरान भी उनके काफिले पर फायरिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से उन्हें जान का खतरा बना हुुआ है। इसलिए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें