फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को आगे बढ़ने का दें अवसर: इरा सिंघल

विज्ञापन
सहारनपुर कार्यक्रम में शामिल होने आईं आईएएस इरा सिंघल। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेटियों को आगे बढ़ने का दें अवसर: इरा सिंघल
विज्ञापन

सहारनपुर। दिव्यांग आईएएस इरा सिंघल ने लोगों से आह्वान किया कि वह अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दें। यदि वह अवसर नहीं देंगे तो समाज भी कभी अवसर नहीं देगा। महिलाएं अपनी क्षमताओं को पहचाने और स्वयं आगे बढ़ने का रास्ता बनाएं। कोई दूसरा उन्हें नहीं बता सकता कि वह कितनी सक्षम हैं।
जनमंच सभागार में नगर निगम, स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन, परवेज सागर फाउंडेशन और हीलिंग लाइव्स के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आईएएस इरा सिंघल, दुबई से अंतरराष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता जॉनी विश्वनाथ, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, लखनऊ से समाजसेवक डॉ. नीलू, दिल्ली के समाजसेवक सुरेंद्र विधूड़ी, महेंद्र तनेजा शामिल रहे। उन्होंने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नीना धींगड़ा, एम तनवीर और परवेज सागर ने बुकें भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जॉनी विश्वनाथ ने कहा कि मेरी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नहीं है। यदि हम कोई संकल्प ले तो रास्ता खुद निकल आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने कहा कि इरा सिंघल मात्र महिलाओं के लिए प्रेरणा ही नहीं है, बल्कि इस बात की प्रतीक हैं कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम की ओर अतिथियों का स्वागत कर महिलाओं से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। डॉ. एस नीलू ने शुद्ध पेयजल पर जोर देते हुए कहा कि बीमारी से बचने के लिए यह अति आवश्यक है। इसके साथ ही परवेज सागर ने स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन और परवेज सागर फाउंडेशन की जानकारी दी। बुंदेलखंड से आए कलाकारों द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किए । संचालन डॉ. विरेंद्र आजम ने किया। इसमें जीनत आफताब, महेश धींगड़ा, ईशान, मेघा गर्ग, उस्मान, खुशी साहा, विभु, अरविंद शुक्ला, साधना शुक्ला, सय्यद दुआ, खुशबू, शमी, आयशा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें