सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव, चोरा चोरी महोत्सव और काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा बालिकाओं की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता ‘रणघोष‘ का आयोजन किया। जनपद में कुल नौ भार वर्ग में हुई प्रतियोगिता में 61 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के 30 से 33 किलोग्राम भार में मान्यता अरोड़ा प्रथम, आर्य गेरा द्वितीय और श्रेया कपिल तृतीय रही। 34 से 40 किलोग्राम भार में निष्ठा प्रथम, आराध्या द्वितीय और आयशा खान तृतीय रहा। 41 से 44 किलोग्राम भार में मिष्ठी अरोड़ा प्रथम, प्रियंका द्वितीय और वैश्नवी गुप्ता तृतीय रही। 45 से 49 किलोग्राम भार में खुशी त्यागी, सीमा और शगुन चौधरी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 50 से 54 किलोग्राम भार में मान्यता शर्मा प्रथम, अनुषी कुमारी द्वितीय और नेहा कपिल तृतीय रहा। 60 से 65 किलोग्राम भार में प्रिया वर्मा प्रथम, फरजीना तृतीय और कनिका तृतीय रही।
66 से 70 किलोग्राम भार में रितिका प्रथम, अनन्या द्वितीय और हर्षिता तृतीय रही। 71 से 74 किलोग्राम भार में मन्नत प्रथम, प्रभा द्वितीय और अनु तृतीय रही। 74 से 78 किलोग्राम भार में रिघवी चौधरी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और देवांगी तृतीय रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और रश्मि टैरेंस ने पुरस्कृत किया।