नागल में राजकीय महिला महाविद्यालय में जागरुकता अभियान चलाती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
यातायात के नियमों को लेकर छात्राओं ने किया जागरुक
नागल। कोटा स्थित स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कल्पना राव के नेतृत्व में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया।
छात्राओं ने स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के हित में धर्म और जाति से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान का संदेश प्रसारित किया। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क यातायात के नियमों के पालन पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ अंजू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आधार है। इसके माध्यम से युवा वर्ग को विविध रूपों में समाज सेवा का अवसर प्राप्त होता है। डा पूनम यादव, प्रताप सिंह रावत, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार,इस्तखार अली, दिलशाद आदि रहे।