फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: क्लास में बिगड़ी कक्षा छह की छात्रा की हालत, मौत से घर और स्कूल में मातम का माहौल

Fri, 25 Mar 2022 10:04 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर।

सार

सहारनपुर में एक स्कूल में प्रार्थना के लिए जाने से पहले कक्षा छह की छात्रा की क्लास में तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों की कवायद के बाद भी छात्रा की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में प्रार्थना के लिए जाने से पहले कक्षा छह की छात्रा की क्लास ही में तबीयत बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ ने छात्रा को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की कवायद के बाद भी छात्रा की जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। एहतियातन पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


माधोनगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा छह की छात्रा थी। स्कूल में प्रार्थना की तैयारी चल रही थी। सभी छात्र अपनी कक्षाओं में जूते उतारकर और स्कूल बैग रखकर प्रार्थना सभा में शामिल होने जा रहे थे। छात्रा भी अपनी क्लास थी। इसी दौरान क्लास में सफाई कर रहे सफाईकर्मी मनोज की नजर छात्रा पर पड़ी तो वह नीचे बैठी हुई थी।

मनोज ने सोचा की शायद वह जूते उतार रही है, लेकिन कुछ ही देर बार छात्रा फर्श पर गिर पड़ी। इस दौरान दो छात्राएं भी क्लास में थीं। सफाईकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना बाहर खड़े शिक्षकों को दी। जो तुरंत छात्रा को सीढ़ियों से उताकर नीचे ले आए। इसी दौरान प्रधानाचार्य कंचन सेठी ने छात्रा की मां को फोन कर सूचना दी। छात्रा की हालत बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद स्कूल का स्टाफ छात्रा को नजदीक ही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने छात्रा को देखा, तब तक छात्रा सुध खो चुकी थी, लेकिन नब्ज चल रही थी। इसके बाद फिर छात्रा की मां को पूरी बात बताई गई, जिसके बाद मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन छात्रा को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


छात्रा की मौत पूरे स्कूल परिवार के लिए दुखद घटना है। वह होनहार छात्रा थी। छात्रा की मां ने बताया कि उसे अक्सर दौरा आता था। छात्रा के पिता भी इस बीमारी से ग्रसित थे, जिनकी पहले मौत हो चुकी है। हम समझ नहीं पा रहे हैं, कि छात्रा की मौत की वजह क्या रही है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, जिसमें ही साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा। -कंचन सेठी, प्रधानाचार्य।

दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा की मौत हुई है। पुलिस एहतियातन पोस्टमार्टम करा रही है, जिससे मौत की वजह पता चल सके। भविष्य में जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। -राजेश कुमार, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें