फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के पास रह रही युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधोनगर में बड़ी बहन के पास रह रही युवती ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बहन और बहनोई के साथ विवाद होने के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवती आरती (18) मुजफ्फरनगर के जानसठ की रहने वाली थी। इसके माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। कुछ माह पहले उसके भाई ने भी खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से आरती माधोनगर में अपनी बहन राधिका और बहनोई प्रदीप के पास रह रही थी। बताया जा रहा है कि आरती के रहने को लेकर ही राधिका और प्रदीप में कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के बाद दोपहर में आरती ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि परिवार में किसी विवाद के बाद ही युवती ने यह कदम उठाया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें