फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर की अवैध रिफलिंग में दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने घंटाघर के पास अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर की रिफलिंग करने वाले दो लोगों को पकड़ा। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह लोग टैक्सी में गैस रिफिलिंग का काम करते थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर घंटाघर के पास सतनाम कांप्लेक्स में छापा मारा। यहां गांधी पार्क निवासी सगीर अहमद और अजहर निवासी मेहंदी सराय के पास से कुछ गैस सिलिंडर, रिफलिंग का सामान और औजार बरामद किए। इनके पास से 12 घरेलू सिलिंडर और सात खाली सिलिंडर मिले। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे अन्य सिलिंडरों में से गैस कम करके रिफलिंग करके बेचते हैं। इनसे पूछताछ के बाद कल्पना सिनेमा के पास एक व्यक्ति को टैक्सी में गैस सिलिंडर की रिफलिंग करते हुए पकड़ा गया। टीम ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के इस क्षेत्र में अवैध रिफलिंग को लेकर शिकायतें मिलीं थीं। इसी के चलते यह निरीक्षण किया गया। इन लोगों में कोई विवाद भी हुआ था। इसके बाद ही एक पक्ष की ओर से शिकायत करा दी गई थी। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के साथ ही रसोई गैस एजेंसी से जुड़े स्टाफ से भी बातचीत की जाएगी ताकि अवैध रिफलिंग करने वाले अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें